कसमार, अरका, उदयपुरा वन और नौगढ़ में हुआ उपमुखिया का चुनाव

तरहसी-प्रखंड के चार अन्य पंचायतों में भी शनिवार को उपमुखिया का चुनाव संपन्न कराया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सचिदानंद महतो की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। कसमार में जहां उप मुखिया पद के लिए आशा देवी एवं बिंदेश्वर कुमार रवि ने दावेदारी पेश की। दोनों को 6-6 मत मिले। बराबरी पर स्थिति रहने के कारण मुखिया का भी वोट लिया गया। मुखिया ने बिंदेश्वर कुमार रवि को वोट किया। इस तरह बिंदेश्वर कुमार रवि उप मुखिया चुने गए। नौगढ़ पंचायत से अंजनी कुमारी और प्रमिला देवी ने उप मुखिया पद पर अपना दावा पेश किया। वोटिंग के बाद अंजनी के पक्ष में आठ, जबकि प्रमिला के पक्ष में 4 मत पड़े।
अरका पंचायत में उप मुखिया पद के लिए चिंता देवी और अफसाना के बीच चुनाव हुआ। चिंता ने अफसाना को 4 वोट से हराकर उप मुखिया बनी। चिंता को आठ, जबकि अफसाना को 4 वोट पड़े। इसी तरह उदयपुर वन में उप मुखिया पद पर प्रवीण पांडे 1 वोट से प्रेमा देवी को हराकर उप मुखिया बने। प्रवीण पांडे को 7, जबकि प्रेमा को 6 वोट मिले।

रिपोर्टर-सत्येन्द्र कुमार विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.