स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भुवनेश्वरपुर में चला स्वच्छता अभियान

सूरजपुर : जिले के रामानुजनगर विकासखंड  में संचालित  स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भुवनेश्वरपुर मे जिला  प्रशासन के अभिनव पहल पर शालेय स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके तहत विद्यालय की साफ -सफाई की गई तथा विद्यालय के आंगन मे विभिन्न फूल पौधे के बीच घास -खरपतवार उखाड कर साफ सफाई की गई। इस स्वच्छता अभियान मे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामानुजनगर अजय कुमार सर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू बी आर पी  रवीन्द्रनाथ तिवारी  शाला प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष रामरतन साहू विद्यालय के प्राचार्य उमेश कुमार गुर्जर  सी ए सी राघवेन्द्र दुबे व्याख्याता जगदीश साहू  स्टाफ अंग्रेजी माध्यम व हिंदी माध्यम विद्यालय भुवनेश्वरपुर के शिक्षक एवं शिक्षिकाओ ने  इस स्वच्छता अभियान मे अपना श्रमदान कर इस अभियान को सफल बनाया।

 

रिपोर्टर : सुरेन्द्र साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.