महुआ पेड़ में गमछे से झूलती मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

घरघोड़ा :   घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कया में युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है जानकारी अनुसार कल 18 जुलाई की रात में कया ग्राम का अनमोल नाम का युवक रात्रि घर से घूमने के लिए निकला था और रात भर युवक घर वापस नहीं आया था। ग्रामीणों एवं परिजनों ने आसपास ढूंढा पर नहीं मिला। जंगल तरफ गए ग्रामीण ने महुवा पेड़ में गमछे से झूलती लाश देखा तो वो सहम गया। इसके बाद इस खबर से पूरे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। ग्रामीण ने घटना की सूचना परिजनों को दी और परिजनों ने उक्त घटना की सूचना घरघोड़ा थाना में दे दी है। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम अनमोल बेग निवासी कया उम्र लगभग 20-21 वर्ष बताया जा रहा है। आपको बता दें कि 02 दिन पहले भी ग्राम क्या में 02 दिन से लापता युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। फिलहाल मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

रिपोर्टर : सुनील जोल्हे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.