पेंशन जयघोष महासम्मेलन चौपारण से शामिल होंगे 150 शिक्षक

चौपारण :  झारखंड राज्य की राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में राष्ट्रीय आंदोलन के तत्वावधान में 26 जून को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासम्मेलन का आयोजन होगा। महासम्मेलन में चौपारण प्रखंड से 150 शिक्षक सहित अस्पताल कर्मी, प्रखंड सह अंचलकर्मी शामिल होंगे। यह  महासम्मेलन में राज्य के सभी जिलों से सरकारी कर्मी पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट होंगे। जानकारी हो कि वर्ष 2004 के बाद सरकारी नियुक्ति में पेंशन समाप्त कर दिया गया है।

जिसके कारण सरकारी कर्मियों में अपने भविष्य के प्रति अनिश्चितता बनी रहती है। कई वर्ष से सरकारी कर्मियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए मांग किया जा रहा है।वर्तमान में केंद्र से लेकर राज्य तक यह मांग तीव्र होता जा रहा है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों ने तो पुरानी पेंशन को लागू भी कर दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के चुनावी मेनिफेस्टो में पुरानी पेंशन बहाली को प्रमुख स्थान दिया गया था। यह चुनावी घोषणा बन गया। पेंशन जयघोष महासम्मेलन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे।

महासम्मेलन में शामिल होने को लेकर शुक्रवार को शिक्षक डॉ प्रदीप साहू की अध्यक्षता में बैठक कर निर्णय ली गई। बैठक में प्रखंड संयोजक कालीचरण राम, कलाम अहमद, शशिकांत शर्मा, राजाराम रवि,  दिलावर अंसारी, रामखेलावन रविदास , विजय रविदास,  विजय भागीरथ, बद्दीउजमा, श्रीकांत शेखर, अंजू कुमारी, बबलू कुमार, मनोज राम, महताब आलम, शिक्षक राकेश कुमार सहित कई शिक्षक शामिल हुए।

रिपोर्टर : मुकेश कु सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.