मित्रता दिवस का आयोजन किया गया।

पथरिया : ग्राम पंचायत नंदरई में आगनवाड़ी केंद्रो पर स्तनपान सप्ताह अंतर्गत मित्रता दिवस का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य ग्राम मै महिलाओं को मित्रता दिवस के संदर्भ में महिलाओं से जागरूकता सम्बन्धी प्रण लेते हुए उनसे शपथ दिलाई कि हम सभी गर्भवती महिलाओं को प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच करवाएंगे, संस्थागत प्रसव को है प्राथमिकता देगे व डिलीवरी के तुरंत बाद नवजात शिशु को तुरंत स्तनपान करवाएंगे, और सभी को सलाह देगे।

धात्री मां को  6 माह तक केवल स्तनपान देने और 2 साल तक जारी रखने की सलाह, किशोरियों में स्वास्थ्य व पोषण पर चर्चा की शपथ दिलाई। साथ ही केंद्र पर नियमित विजिट कर सम्बन्धित सलाह लेने की भी समझाइश दी गई।
आज के कार्यकर्म में केंद्र पर हाथ से बनाए बेल्ट का उपयोग किया गया। जिनको बच्चों ने बढ़े चाव से एकदम की कलाई पर बांधा और एकदुसरे को गले लगाया । 

कार्यकर्म मेसेक्टर पर्यवेक्षक रेखा छरी व ग्राम नंदरई की कार्यकर्ता , माया, रामवती, गीता, कृष्णा, व  विमलेश उपस्थित थीं। एवम् सहायिका व ग्रामीण महिलाएं व किशोरियां भी सक्रिय रूप से सम्मिलित हुई।

 

रिपोर्टर : शुभम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.