नालछा पहुंचे आध्यात्मिक संत सतपाल महाराज

नालछा :   भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री अध्यात्मिक संत श्री सतपाल महाराज 3 मई शुक्रवार को धार जिले के नालछा पहुंचे जहा भारतीय जनता पार्टी की धार-महू लोकसभा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर के समर्थन में विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए पिछले 10 वर्षो में भाजपा की मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी और सरकार की योजनाओ के बारे में बताया साथ ही धार महू से भाजपा की प्रत्याशी सावित्री ठाकुर को विजय बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलवाया वही धरमपुरी विधायक कालुसिंह ठाकुर और भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर ने भी सभा को संबोधित करते हुए आशीर्वाद मांगा इस दौरान विधानसभा प्रभारी मुकेश परमार,भाजपा नालछा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कामदार,गुजरी मंडल अध्यक्ष हुकुम वसुनिया,विधानसभा संयोजक महेंद्र महाजन व सह संयोजक रविंद्र परिहार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मोर्चे के अध्यक्ष व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मोजूद रहे

रिपोर्टर : अशोक मिरदवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.