शुक्रवार: , जानिए मां संतोषी का व्रत रखने की विधि और फायदे

शुक्रवार व्रत को  व्रत तो सभी रखते लेकिन क्या आप जानते  है सही तरीके  से व्रत  रखना  सबसे  मत्वपूर्ण  माना  जाता  है ॥ तो  आज हम  आपको शुक्रवार व्रत रखने के  सही नियम  के  बारे  बताएगे ।  

 संतोषी मां का पाठ करने से घर में प्रेम, खुशी, क्षमा, शांति आती है। संतोषी मां की पूजा करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जो 16 शुक्रवार तक संतोषी मां का व्रत रखने से सारी इच्छाएं पूरी होती हैं। पूजा रखने वाले को कोई कठिनाई नहीं आती।  संतोषी मां को दुर्गा मां का अवतार माना जाता है। संतोषी मां को खुश करने के लिए व्रत रखा जाता है। ज्योतिषियों के मुताबिक व्रत रखने संतोषी मां खुश होती है।

ऐसे रखें व्रत: कहा जाता है कि इस दिन सूर्य निकलने से पहले उठना चाहिए। उठकर सबसे पहले घर की साफ-सफाई करनी चाहिए। घर की साफ- सफाई के बाद स्नान करना चाहिए। इस दिन स्वच्छ वस्त्र धारण करें। सारी क्रियाएं करने के बाद घर के मंदिर में संतोषी माता की मूर्ति स्थापित करें। संतोषी मां की पूजा करने के पहले एक कटोरी रखकर उसमें गुड़ और चना रखें। इसके साथ एक गिलास में पानी अवश्य रख लें। आरती करने के बाद संतोषी मां की कथा जरुर सुने। पूजा- पाठ खत्म होने के बाद गुड़-चने का प्रसाद बांट दें।

 गिलास में रखे जल को घर में छिड़क दें। बचे हुए जल को तुलसी के गमले में अर्पित कर दें। ऐसा लगातार 16 शुक्रवार तक करें। 16 शुक्रवार पूरे होने के बाद विधि-विधान से व्रत रखकर आखिरी शुक्रवार को उद्यापन करें। उद्यापन आखिरी शुक्रवार को करें। ध्यान रहे उद्यापन में 8 बालकों को खीर-पुरी का भोजन करवाएं साथ ही इच्छानुसार दक्षिणा एवं केले का प्रसाद भी दें। ये सब करने के बाद खुद खाना खाएं।

ये बरतें सावधानी: इस व्रत के बारें में कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने वालों को खट्टी चीजों को नहीं खाना चाहिए और ना ही स्पर्श करना चाहिए। इस दिन भोजन में कोई भी खट्टी चीज, अचार या कोई खट्टा फल नहीं खाना चाहिए। जिस व्यक्ति ने व्रत रखा है उसके किसी भी सदस्य को कोई भी खट्टी चीज नहीं खानी चाहिए। ज्योतिषियों के अनुसार जो भी संतोषी माता का व्रत रखता है उस पर मां की कृपा जरुर बरसती है और सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.