Ganesh Jayanti 2022: धन-धान्य से भर जाएगी झोली अगर कर लिए श्री गणेश के यें 3 खास उपाय

भारत के विभिन्न प्रान्तों में कई तरह के त्यौहार मनाए जाते हैं इनमे से ही हैं गणेश चतुर्थी जो की महाराष्ट्र का बहुप्रसिद्ध उत्सव है। इसे विनायक चतुर्थी भी कहते हैं। भारत के में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इस दिन प्रथम पूजनीय श्री गणेश जी का जन्म हुआ था। कहीं कहीं छोटी-छोटी तो कही बड़ी-बड़ी प्रतिमाओं को स्थापित किया जाता है, और इस प्रतिमा की उपासना कहीं कहीं 7 दिन के लिए तो कहीं 9 दीन के लिए की जाती है, परंतु 10 दिन तक गणेश जी स्थापित किया जाता है।

गणेश जयंती इस बार 4 फरवरी, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। गणेश जयंती पर भगवान गणेश की विशेष पूजा और मंत्रों का जाप कर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। इस दिन पूजा के अलावा कुछ उपाय करने भी गणपति को प्रसन्न कर सकते हैं। जानते हैं कि गणेश जयंती पर किन उपायों से गणेशजी को प्रसन्न कर सकते हैं। 

Ganesh Jayanti 2022 Special Remedies: गणश जयंती के उपाय 
गणेश जयंती के दिन घर में गणेश यंत्र की स्थापना करना बेहद शुभ माना गया है। और ऐसा भी कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। 

गणेश जयंती के दिन अगर हाथी को चारा खिलाते हैं तो उससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद देते हैं। इसके अलावा गणेश जी की सवारी मूषक को अनाज खिलाना भी शुभ माना गया है। ऐसे में यदि संभव हो तो मूषक को भोजन दें। 

गणेश जयंती के दिन दान का विशेष महत्व है। इस दिन जरुरतमंदों को अन्न, वस्त्र और अनाज आदि का दान देने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और विघ्नों को दूर करते हैं। 

गणेश जयंती पर भगवान गणेश को मोदक (लड्डू) का भोग लगाएं। साथ ही इस दिन भगवान गणेश को दूर्वा की 5 गांठ अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा इस दिन गणेश स्तुति, गणेश चालीसा और कवच का पाठ करना शुभ फलदायी माना गया है। 

गणेशजी की पूजा में उन्हें अक्षत और दूर्वा जरूर चढ़ाएं। मान्यता है कि ये दो चीज गणपति को चढ़ाने से उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। 

NOTE: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.