जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध में बैठक

हरदोई -  आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान 2024 के सम्बन्ध में अंतर्विभागीय समन्वय बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान ज्वर, आईएलआई व क्षय रोगियों का चिन्हीकरण का कार्य किया जाये। कुपोषित बच्चो को चिन्हित किया जाये। विगत वर्षों के मच्छर जनित रोगों के आँकड़ों के आधार पर फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाये। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में फॉगिंग के लिए रोस्टर बनाया जाये। झाड़ियों की नियमित कटाई की जाये। लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया जाये। नालियों की साफ सफाई करायी जाये। सूकर पालकों को जागरूक किया जाये। आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा क्षेत्र के कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की सूची बनाकर उचित पोषाहार उपलब्ध कराया जाये तथा आवश्यकता पड़ने पर पोषण पुनर्वास केंद्रों पर भेजा जाये। स्कूलों में बच्चों को वेक्टर जनित रोगों से बचाव हेतु जागरूक किया जाये। डायरिया की सघनता के आंकड़े प्राप्त किये जाएं। वेक्टर जनित रोगों के प्रति जागरूकता के लिए पम्पलेट तैयार किये जाएं और स्कूलों में उपलब्ध कराये जाएं। शिक्षक भी नियमित रूप से बच्चों को बतायें। पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाये। ग्राम सभा की बैठकों में लोगों को जागरूक किया जाये। अधो मानक खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जागरूक किया जाये। विक्रेताओं को जागरूक किया जाये। मच्छर रोधी पौधों को बढ़ावा दिया जाये। सामुदायिक शौचालयों की संख्या बढ़ाने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं। ग्रामों में सफाई व्यवस्था का नियमित निरीक्षण किया जाये। ब्लॉक व तहसील व जिला स्तर पर जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जाये। प्रत्येक ग्राम व शहरी वार्डों में शपथ ग्रहण कराया जाये। उन्होंने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई व दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई तक चलाया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहताश कुमार, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज देशदीपक आर्य व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हरदोई से शिवांशु सिंह संवाददाता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.