पर्यावरण के संबंध में आरोग्य भारती की दो दिवसीय बैठक सम्पन्न

हरियाणा :     पंचकूला 18 जुलाई 22 ( चंद्रकांत सी पुजारी) आरोग्य भारती की हरियाणा के शहर पंचकूला में चल रही अखिल भारतीय पर्यावरण योजनात्मक कार्यशाला के दूसरे और अंतिम दिन  भारत सहित पूरे विश्व में पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले उसके प्रभाव पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में तय किया गया कि पूरे देश में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना समय की मांग है। 

बैठक में पर्यारण संरक्षण के लिए आदिवासी समुदाय से सीख लेने की बात पर भी बल दिया गया। कार्यशाला में विस्तार से बताया गया कि किस तरह से भारत के विभिन्न हिस्सों में आदिवासी समुदाय ने पर्यावरण को बचाने और जल का स्तर ऊंचा उठाने के लिए जो जो प्रयास किये हैं वो किस तरह पूरे क्षेत्र का हाल बदलने में कारगर साबित हुए। बैठक में शामिल आरोग्य भारती के संघठन सचिव डॉ अशोक कुमार वर्ष्णाय ने बताया कि प्रकृति के नकारात्मक उपयोग से जलवायु परिवर्तन हो रहा है जिस का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पूरा पड़ रहा है। झारखण्ड से आये प्रांत सरंक्षक प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि वन क्षेत्रों में  उद्योगीकरण और पर्यटन के नाम पर बढ़ती इंसानी दखलंदाजी विनाश का कारण बन रही हैं। बैठक में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश पंडित, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बी एन सिंह,आर एस एस के पर्यावरण गतिविधियों के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल आर्य, संस्था के हरियाणा प्रान्त के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पवन गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।
बैठक के दौरान रोटरी क्लब पंचकूला द्वारा देश के विभिन प्रान्तों से आये डेलीगेट्स को गौ के गोबर से बने गमले भेंट किए गए। ई  गमलों की यह खासियत है कि इसमें लगे पौधों को खाद देने की जरूरत भी नही है। इस मौके पर रोटरी क्लब की तरफ से अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सचिव मनमोहन सेठी और पूर्व अध्यक्ष प्रवीण गोयल उपस्थित थे।

रिपोर्टर : चंद्रकांत पुजारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.