राष्ट्र निर्माण में युवा" पर गोष्ठी संपन्न

पंचकूला : चंद्रकांत सी पुजारी केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में "राष्ट्र निर्माण में युवा " विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया I यह karona काल में 446 वा webinar था Iवैदिक प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र आहूजा विवेक ने कहा कि जैसे एक पहाड़ी नदी के जल में गति ऊर्जा होती है ठीक वैसे ही युवाओं में भी ऊर्जा और तीव्र गति होती है। पहाड़ी नदी के बहते जल को अगर बांध कर नियंत्रित करके उसका प्रयोग किया जाए तो ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है जैसे टिहरी बांध से बिजली बना कर राष्ट्र निर्माण प्रगति में प्रयोग किया जाता है।

ठीक इसी प्रकार युवाओं को भी उनके माता पिता आचार्यों द्वारा दिए गए संस्कारों के बांध से बांध कर उनकी ऊर्जा का प्रयोग राष्ट्र निर्माण में किया जाना चाहिए। यदि तीव्र जल प्रवाह वाली नदी पर बांध ना बंधा हो तो हिमालयन सुनामी जैसी विभीषिका आ जाती है। ठीक उसी तरह युवा पीढ़ी को संस्कार ना देने पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली जैसी शर्मनाक एम एम एस कांड जैसी घटनाएं होती हैं जो समाज और राष्ट्र के लिए कलंक का कारण बनती हैं।

विवेक ने युवा वर्ग को संस्कारित करने के लिए गुरुकुलीय आचार्यकुलम या ड़ी ए वी जैसी संस्कार देने वाली शिक्षा व्यवस्था लागु करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि स्वाधीनता प्राप्त करने के समय मैकाले की गुलामी की मानसिकता बनाने वाली और मनुष्य न बनाने वाली शिक्षा नीति को दोषी बताया। विवेक ने कहा कि भगवाकरण के आरोप की परवाह ना करते हुए हमें संस्कार देने वाली नई शिक्षा लागु करने पर बल दिया।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि युवा पीढ़ी ही राष्ट्र का भविष्य है उसका संस्कार वान निर्माण होना अत्यन्त आवश्यक है।मुख्य अतिथि आर्य नेता धर्मेन्द्र बजाज व अध्यक्ष स्वतंत्र कुकरेजा ने भी युवाओं की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि आर्य युवक परिषद निरंतर युवा निर्माण में कार्यरत रहता है I 

गायिका जनक अरोरा, कृष्णा गांधी, रजनी चुग, ईश्वर देवी, सुदर्शन चौधरी, अंजू आहूजा, कृष्णा pahuja, अनिता relan(कनाडा),कुसुम भंडारी  ललिता (बंगलौर),कमला हंस  राज अरोरा आदि के मधुर भजन हुए I

 

रिपोर्टर : चन्द्रकान्त पुजारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.