चौपारण मुखिया संघ चुनाव में शामिल हुए 20 मुखिया

अध्यक्ष बने वीरेंद्र रजक, सचिव रेखा देवी

चौपारण- प्रखंड में एक पखवाड़े से नवनिर्वाचित मुखिया संघ के चुनाव तथा संगठन के गठन पर विराम लग गया। रविवार को पीके इंटरनेशनल होटल के सभागार में मुखिया संघ की चुनाव को लेकर मानगढ़ मुखिया अर्जुन पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव ने किया। बैठक में 26 पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया में 20 मुखिया शामिल हुए। सर्वसम्मति से बच्छई के मुखिया वीरेंद्र रजक के नाम का प्रस्ताव आया। 20 मुखिया ने वीरेंद्र रजक के प्रति समर्थन किया। बैठक में सर्व मत से पांड़ेबारा के मुखिया रेखा देवी को सचिव, दादपुर पंचायत के मुखिया गंदौरी दांगी को उपाध्यक्ष, करमा मुखिया देवंती देवी को कोषाध्यक्ष तथा 75 वर्षीय मुखिया अर्जुन पांडेय को संघ का संरक्षक बनाया गया। नवनिर्वाचित मुखिया वीरेंद्र रजक ने कहा कि मुखिया द्वारा जो जिम्मवारी दी गई उसे ईमानदारी से निर्वाहन करूंगा। संघ के सभी मुखिया के मान सम्मान के लिए हर कदम खड़े रहकर साथ निभाउंगा। बैठक में चैथी, बेला, चैयकला, यवनपुर और झापा छोड़ कर सभी मुखिया बैठक में उपस्थित रहे।  बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, संजय राणा, आकाश राज, उमा देवी, मंटु सिंह, अर्चना हेमरॉन,  कृष्णा रविदास, संतोष सिंह, पिंकी देवी,

REPORTER-मुकेश कु सिंह चौपारण

 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.