गांधी जी और शास्त्री जी का जन्मदिन संपन्न

चौपारण हजारीबाग - देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के जन्मदिन पखवाड़ा जो दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलना था आज  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के साथ संपन्न हुआ,मौके पर भारतीय जनता पार्टी चौपारण मंडल कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा की अध्यक्षता में महात्मा गांधी जीऔर लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई, वक्ताओं ने गांधी जी और शास्त्री जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके उद्येश्यो पर चलने का संकल्प लिया,भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने गांधी जी का सपना ग्राम स्वराज की स्थापना,स्वच्छता और अखंड भारत के संकल्प को दोहराया,इसी के साथ भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी का जन्मदिन पखवाड़ा संपन्न हुआ,कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय,पूर्व जिला मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव,मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा,मंडल उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता,रामाधीन पांडे,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार यादव,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार भुइयां,युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता,पंचायत सांसद प्रतिनिधि रंजित पांडे,युवा मोर्चा महामंत्री उपेंद्र प्रजापति,मंडल मंत्री अर्जुन कुमार राणा,कार्यालय सहायक तापेश्वर ठाकुर,सुनील शेखर,धीरज कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

मुकेश सिंह चौपारण

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.