आइसक्रीम में निकली ऐसी चीज देख महिला के उड़े होश

आइसक्रीम खाना हर किसी को पसंद होता है फिर चाहे वो बच्चे हो या फिर बूढ़े सभी को आइसक्रीम के अलग अलग फ्लेवर पसंद होते है किसी को चॉकलेट आइसक्रीम पसंद होती है तो किसी को ब्लैक करंट. वहीं जब बात आती है  गर्मियों में आइसक्रीम खाने की तो कई लोग तो इसके लिए आधी रात में जाकर भी लेने में संकोच नहीं करते. खाने के बाद आइसक्रीम खाना एक अलग ही आनंद देता है. लेकिन अगर आपकी आइसक्रीम में कुछ ऐसा निकल आये जिसकी आपने अपेक्षा भी न की हो तो शायद वो आपके इस आनंद को किरकिरा करने में 2 सेकंड का भी समय नहीं लेगा. ऐसा ही कुछ हुआ एक महिला के साथ जब महिला की आइसक्रीम में एक इंसान की ऊँगली निकल आई. आइये जानते हैं इसके बाद महिला ने क्या किया ?

 

जैसा की हमने कहा की रात में खाने के बाद आइसक्रीम खाना एक अलग ही आनंद देता है. ऐसी ही एक आइसक्रीम की मुरीद महिला ने रात में ऑनलाइन तरीके से आइसक्रीम को आर्डर कर घर पर मंगवाया जैसे ही उसने आइसक्रीम को खाना शुरू किया उसके होश उड़ गए. दरअसल, मुंबई के मलाड इलाके का है जहाँ पर रहने वाली एक महिला ने ऑनलाइन आइसक्रीम को मंगवाया था उसने जैसे ही उसको खाना शुरू किया तो उसमे इन्सान की ऊँगली का टुकड़ा निकल महिला को इसका पता तब चला जब वो आइसक्रीम क आधा हिस्सा खा चुकी थी. जब उसने आइसक्रीम में पड़े ऊँगली के टुकड़े को खा लिया तभी उसके मुह में मौजूद आइसक्रीम का स्वाद बदला हुआ लगा जिसके बाद उसने करीब से देखा तो उसे पट चला की ये इंसानी की ऊँगली है. जिसके बाद महिला काफी ज्यादा घबरा गयी और उसने इसकी जानकारी निजी पुलिस स्टेशन पर दी. बता दें इसके बाद महिला ने कंपनी पर केस दर्ज कर आइसक्रीम में मिले टुकड़े को पुलिस के हवाले किया जिसके बाद आइसक्रीम को पुलिस ने अब उंगली को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस ने कहा है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. जिस जगह पर आइसक्रीम बनाई और पैक की  गई थी, उसकी भी तलाशी ली जाएगी.  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.