घर के मंदिर में अगर सेट करली ये 4 चीज़े तो सफ़लता ज़रूर मिलेगी

घर पर बने पूजा स्थल का विशेष महत्व होता है। घर पर बने पूजा घर से ही सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद वस्तुओं और उन्हें रखने के तरीके का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद हर चीज में ऊर्जा होती है, जो व्यक्ति पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालती है। 

कहा जाता है कि मंदिर में पूजा और ध्यान लगाने पर सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। ऐसे में पूजा स्थल के पास कुछ खास चीजों का होना बहुत ही जरूरी होता है। इन चीजों के रहने पर हमेशा व्यक्ति को देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती रहती है। आज हम आपको बताएँगे कि घर में मंदिर में किन चीज़ों को रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा बनी रहती है। 

घर के मंदिर में रखें ये चीजें-

1. मोर पंख- 
भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख अति प्रिय है। कहते हैं पूजा स्थल पर मोर पंख रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। 

2. शंख- 
शंख को नियमित तौर पर घर में बजाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। कहते हैं कि पूजा स्थल पर शंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति और खुशहाली रहती है।

3. गंगाजल- 
हिंदू धर्म में गंगाजल का विशेष महत्व है। कहते हैं कि गंगा जल कभी खराब नहीं होता है। हिंदू धर्म में गंगाजल बेहद पवित्र माना जाता है। इसलिए पूजा स्थान पर गंगाजल अवश्य रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

4. शालिग्राम- 
शालिग्राम भगवान विष्णु के रूप माने जाते हैं। पूजा स्थान पर शालिग्राम भगवान रखना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

NOTE: यहाँ दी गई सभी जानकारी सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं। 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.