श्रीमति शिवकन्या को जन अधिकार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी की लहर : आर डी फौजी

झांसी :  जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बाबू सिंह कुशवाहा को जौनपुर लोकसभा सीट से  निर्वाचित होने पर जुम्मेदारियां और बढ़ जाने से उन्होंने स्वेक्षा से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी से निर्वित्त होने के संकेत जूम मीटिंग में दिए थे और 16 जून 2024 को लखनऊ प्रेक्षा ग्रह में होने वाली जन सभा में उपस्थित देश के सभी जुम्मेदार पदाधिकारियों के बीच  सर्व सम्मति से श्रीमति शिवकन्या जी पूर्व लोक सभा प्रत्याशी गाजीपुर को, पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जिससे सभी लोगो में खुशी की लहर दौड़ गई l विशेष कर महिला शक्ति ने माननीय  बाबू सिंह कुशवाहा  सांसद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को बहुत बहुत धन्यवाद दिया l

जन अधिकार पार्टी हमेशा महिलाओं की 50% भागेदारी की बात करती आ रही है और वह  करके  दिखा दिया l उनके इस कार्य से महिलाएं गर्व महसूस कर रही है और महिलाओं में एक नया जोश और ऊर्जा पैदा हो गई है l
अभी तक तो पार्टी में पुरुषों की ही ज्यादा भागेदारी थी लेकिन अब महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष आने पार्टी को एक नई दिशा मिलेगी l मौके पर देश ,प्रदेश ,मंडल ,जिला ,विधान सभा के समस्त सम्मानित पदाधिकारी गण,महिला प्रकोष्ठ से समस्त कार्यकारिणी सदस्य,पदाधिकारी गण और शुभ चिंतकों ने हजारों की संख्या आकार कार्यक्रम को सफल बनाया l

 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.