बारिश में भी पथ संचलन में गण वेशधारी चलते रहे , पुष्प वर्षा कर हुए गर्वित स्वयं सेवी संगठन
झांसी। मानव विकास संस्थान व सनशाइन क्लब झांसी के तत्वावधान में पूर्व संयुक्त आयुक्त मत्स्य मा. संजय कुमार शुक्ला व राष्ट्रीय कन्वीनर एवम क्लब संस्थापक अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य में आज छत्रसाल नगर क्षेत्र के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन गण वेश धारियों का बी के डी चौराहे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत वन्दन व अभिनंदन किया गया।
इस दौरान थाप व घोष के साथ वातावरण वन्देमातरम् व भारत माता की जय के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।
इस अवसर पर पूजा मलहोत्रा , रवि प्रकाश गुप्ता , संजीव गर्ग , घनश्याम अग्रवाल, अनिल कुमार नायक , सतीश अग्रवाल, संजय सिंह राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.