लोकसभा चुनाव के अन्तर्गत ड्यूटी से अनुपस्थित कार्मिक के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश

झांसी: लोकसभा सामान्य निर्वाचन के अन्तर्गत दिनांक 19-05-2024 को मतदान दलों के पोलिंग बूथ हेतु रवानगी के समय कतिपय मतदान कार्मिक अनुपस्थित थे जिनके स्थान पर रिजर्व पार्टी में से रिजर्व कार्मिकों को प्रतिस्थापित करते हुये मतदान दलों को पूर्ण गठित कर रवाना किया गया।निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले सम्बन्धित कार्मिकों में योगेश त्रिपाठी चपरासी,  मानवेन्द्र सिंह सहायक प्रबंधक, हिमाद्री सिरौठिया सहायक अध्यापक, पूजा रिछारिया सहायक अध्यापक, ऊषा श्रीवास्तव सहायक अध्यापक,  चांदनी साहू सहायक अध्यापक, सुमन लता सहायक अध्यापक, अमित पाण्डेय अनुचर, सीमा पाठक सहायक अध्यापक, रामपाल सिंह यादव सहायक अध्यापक, अंजू गुप्ता सहायक अध्यापक, शिवशंकर मिश्रा, दयाराम सहायक अध्यापक, नीलम गुप्ता, किरन, नीसू देवी, रूबी, राजकुमारी निरंजन, कान्ता राजेश्वरी, ओमप्रकाश संदेश वाहक, अश्वनी कुमार चौधरी सहायक धवाकर, आशीष तिवारी सफाई कर्मचारी, रामलखन स्वर्णकार सफाई कर्मचारी, राममिलन राय, सुरेश जाटव, मुन्नालाल सफाई कर्मचारी, रविश कुमार त्रिपाठी सहायक अध्यापक, सुरेन्द्र परिचर, मनोहर लाल मिश्रा सहायक अध्यापक, रामकुमार सहारिया रनर, सुनील खरे सींच पर्यवेक्षक, अनुप कुमार सिंह चपरासी, शेखर सफाई कर्मी, दीप्ती गौतम वरिष्ठ सहायक, राजीव कुमार बेलदार, मनोज कुमार अटेंन्डेंट, हर्ष चौरसिया लिपिक, अशोक मिठ्ठूलाल सफाई कर्मी, कर्ण सिंह वर्मा कार्यदेशक, इरफान मेकैनिक, सच्चिदानन्द गुप्ता एलटी, पवन कुमार अवर अभियन्ता, विनोद कुमार यादव उप अवर अभियन्ता, सुधाकर तिवारी कनिष्ठ सहायक, कृष्ण कुमार पत्रवाहक द्वारा दिनांक 19-05-2024 को निर्धारित उपस्थिति काउन्टर पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करायी एवं ड्यूटी आदेश प्राप्त नहीं किया गया। 
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार द्वारा सम्बन्धित कार्मिकों के निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
 
 
 
रिपोर्टर अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.