विवेक स्मृति महोत्सव के अंतर्गत रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

झाँसी: विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन एवं विवेक निरंजन खेल अकादमी के सयुक्त तत्वाधान में "विवेक स्मृति महोत्सव" के अंतर्गत रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज मे किया गया। जिसमे महारानी लक्ष्मी बाई जूनियर हाई स्कूल के अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता के मुख्य अतिथ्य में एवं महारानी लक्ष्मी बाई बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य  अरविंद ओझा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी।
जिसमें मेहंदी में कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पंडित कृष्ण शर्मा कन्या इंटर कॉलेज, आदर्श  इंटर कॉलेज झांसी आदि के छात्राओं ने प्रतिभाग किया। और रंगोली प्रतियोगिता में आदर्श इंटर कॉलेज, कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज, चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल, पंडित कृष्ण शर्मा इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 
प्रतियोगिताओं की निर्णायक उषा सचान एवं उषा सेन रही।
इस अवसर पर राजेश पटेल, रूपेंद्र परमार,प्रिंसी यादव, सुहानी यादव, मनोहर लाल एड., हेमंत कुशवाह, संजय मिश्रा, सुधा गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
आभार विवेक निरंजन मेमोरियल  फाउंडेशन के सचिव रामकिशन निरंजन ने  व्यक्त किया।
 
रिपोर्टर अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.