बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

हजारीबाग :     चौपारण  प्रखंड के थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर अनुमंडल और स्थानीय प्रशासन जनप्रतिनिधियों, समाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक की। अध्यक्षता प्रमुख पूर्णिमा देवी और संचालन बैजू गहलौत ने किया। बैठक में बरही एसडीओ पूनम कुजर ने कहा कि क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय शांति, सौहार्द और भाईचारे से पर्व मनाएं। बरही डीएसपी नाजिर अख्तर ने कहा कि बकरीद पर्व में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी करवाई होगी। बीडीओ सह सीओ प्रेमचंद्र सिन्हा और थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा और शांति प्राथमिकता है। कहा क्षेत्र में दो पेट्रोलिंग वाहन सहित मस्जिदों और नमाज स्थलों पर दण्डाधिकारी के साथ पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति होगी। सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे से असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी। बैठक में बरही इंस्पेक्टर जगलाल मुंडा, विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह, प्रमुख पूर्णिमा देवी, जिप सदस्य रविशंकर अकेला, जिप राकेश रंजन, डॉ बालेश्वर राम, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेश सहाय, मुकुंद साहू, कांग्रेस अध्यक्ष विकास यादव, भाजपा अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, मुखिया उषा देवी, पिंकी देवी, हेमरॉन, अनपूर्णा देवी, उपेंद्र यादव, कृष्णा रविदास, जानकी यादव, परमेश्वर साहू, गंदौरी दांगी, वीरेंद्र रजक,  कैलाश पासवान, डब्लू अंसारी, नौशाद खान, अभिमन्यु भगत, विनोद सिंह, हेलाल अख्तर, शौकत खान, बीरबल साहू, राजकुमार यादव, मुकुंद साहू, शम्भू नारायण सिंह, केसरी नायक, तस्लीम रज़ा, मोहन साहू, मोईन अंसारी, राजू वर्णवाल, टुन्नू वर्णवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।  

रिपोर्टर : मुकेश कु सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.