केएन त्रिपाठी ने किया कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कई पहलुओं पर किया चर्चा

लावालौंग :  पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी एक बार फिर से चुनावी जंग के लिए चतरा लोकसभा क्षेत्र में तुफानी दौरा कर रहे हैं। इस बावत उन्होंने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र स्थित कल्याणपुर चौक के पास क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मैं लगातार विकास परामर्श यात्रा के माध्यम से क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं एवं कमियों की जानकारी प्राप्त करता रहा हूं। जिसमें पूरे प्रखंड क्षेत्र में मैंने बिजली सड़क और पानी की भयावह समस्याओं को देखा है। मुझे ताजुब होता है की विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार के 10 वर्षों में भी इस क्षेत्र में कोई विकास का कार्य नहीं हुआ है। लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सबसे बड़ी विडंबना तो यह है कि चतरा लोकसभा क्षेत्र में कई कोल माइंस होते हुए भी वहां चतरा लोकसभा क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति काम नहीं कर रहा है। उन जगहों पर दूसरे राज्यों के लोग कार्य कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के द्वारा एक पत्थर व्यवसायी को चतरा लोकसभा से टिकट देना काफी हास्यास्पद बात है। क्या उनके पास नेताओं की कमी हो गई है? जो उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि बनाया है जिसे क्षेत्र की समस्याओं की कोई जानकारी ही नहीं है। इसी क्रम में उन्होंने लोगों से इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने का अपील करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन से यदि कोई प्रतिनिधि संसद बन कर जाता है तो सबसे पहले हम लावालौंग से पांकी सड़क को बनवाने और चतरा लोकसभा के अंतर्गत रहने वाले युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास करेंगे। मौके पर उनके साथ वरिष्ठ नेता बबन राम, जिला परिषद सदस्य प्रसाद भारती, बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष छट्ठू सिंह भोक्ता,समाजसेवी कामाख्या सिंह भोक्ता, गुल्ली सिंह भोक्ता, विजय यादव, विनोद साव, मुखिया सन्तोष राम,प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद तुरी,मो अताउल्लाह, नरेश यादव, संतोष यादव, विनोद साहू और धीरेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

लगता है,भाजपा एक्सपेरिमेंटल हो गई है- के० एन० त्रिपाठी

झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री रहे के एन त्रिपाठी ने अपने लावालौंग दौरे के क्रम में कहा कि भाजपा पूरी तरह से एक्सपेरिमेंटल पार्टी हो गई है। उनके पास राजनेताओं की कमी हो गई है क्योंकि वे लोग आए दिन नेताओं के स्थान पर व्यवसाईयों को टिकट देकर उन्हें आजमा रहे हैं। भाजपा विगत 10 वर्षों में सांसद सुनील सिंह को आजमाती रही और जब उससे कोई परिणाम नहीं निकला तब आज फिर से एक पत्थर व्यवसायी को उन्होंने टिकट देकर अपना उम्मीदवार बना दिया है। जिससे सब पता चलता है कि अब भाजपा के पास चतरा लोकसभा में फिलहाल कोई भी नेता नहीं है बचा है। इस एक्सपेरिमेंट का परिणाम यह हुआ है कि विगत 10 वर्षों में चतरा  लोकसभा की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

रिपोर्टर : मो० साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.