अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन झारखंड के चतरा जिला कमिटी का किया गया विस्तार

चतरा : आज झारखंड के लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री अरविंद कुमार सर के मार्गदर्शन के आलोक में  चतरा जिला के महिला मोर्चा के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष सोनी कुमारी के द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए एक बहुत ही कुशल नेतृत्व करता गरीबों के मसीहा के रूप में कार्य कर रही सिमरन शाह  को चतरा जिला का महिला मोर्चा जिला महासचिव के पद पर मनोनित किया गया  सिमरन शाह  डांसिंग क्लास के डायरेक्टर हैं और वैसे बच्चों का नामांकन करवाते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उनको डांसिंग का प्रशिक्षण देकर स्वालंबी  बनाने का कार्य इनके द्वारा किया जाता रहा है। शुरू से ही इनके द्वारा पढ़ाई के साथ-साथ समाज सेवा का कार्य करती हैं।  चतरा जिला के वैसे क्षेत्र में जहां आज भी प्रशासन से आस लगाए बैठे है।उस क्षेत्र में भी इनके द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर सरकारी लाभ से वंचित लोगों को सहयोग किया जाता रहा है। एवं अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।इन्होंने कम उम्र में जीवन के महान उपलब्धियां को प्राप्त कर जनसेवा और जन जागृति का महान कार्य किया है।  आपका जीवन  दैदीप्यमान ज्योतिपुंज की भांति सबको प्रकाश और मार्गदर्शन प्रदान करे   संगठन की तमाम लोगों की ओर से सिमरन साह को हार्दिक स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन है। एवं माता भगवती से इनके उज्जवल भविष्य की कामना कि जाती है। एवं ईनसे उम्मीद किया जाता है। कि संगठन हित में कार्य करेंगी।

 

रिपोर्टर : लक्की

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.