इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कें एन त्रिपाठी को जितना हम सभी का दायित्व है - बैद्यनाथ राम

चतरा : लातेहार हेरहंज देश में लोकतंत्र व संविधान को बचाने के इंडिया गठबंधन को जिताएँ ,भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार को देश में विपक्षी दलों को परेशान करने की जो मंशा साफ है उक्त बातें लातेहार के लोकप्रिय विधायक वैद्यनाथ राम ने हेरहंज में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक में कहा।विधायक श्री राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भ्रस्टाचारियों ,बलात्कारीयों के संरक्षक बन गए हैं ,देश में दस सालों में जो भाजपा की तानाशाही सरकार चल रही है उसे उखाड़ फेंके। उन्होंने कहा कि आप सभी इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी के एन त्रिपाठी जी को जिताएँ उन्हें जीतने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस कर आगे आने को कहा।

 आप सभी हिटलशाही सरकार को हटाने के लिए पूरा समय लगाएँ। विधायक श्री राम ने आगे की केंद्र की मोदी सरकार ने जो झारखंड के साथ अन्याय किया है उसका बदला वोट से लेने की जरूरत है ।झामुमो लातेहार जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा की महंगाई बेरोजगारी देश में चरम पर है भाजपा व उसकी सरकार  पूंजीपतियों के साथ हैं ,यही भाजपाई 2014 के पहले महंगाई व बेरोजगारी   हंगामा करते थे ,देश बेचने वालों को से देश को बचाएं , गठबंधन के सभी लोग जन जन तक पहुँचकर  अवगत कराएं चतरा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के एन त्रिपाठी को भारी मतों से विजयी बनाएँ।

लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने कहा कि एक साथ मिलकर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता घर घर पर जाएं कि इस युद्ध में  भाजपा को पराजित करने के लिए हम सब ताकत के साथ बूथ को लीड कराएं,चतरा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के एन त्रिपाठी को भारी मतों से विजयी बनाएँ ,लोकतंत्र सविंधान को बचाने के कांग्रेस को विजयी बनाएँ।मौके पर लातेहार जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे, झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम, जिला परिषद सदस्य बिनोद उरांव, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सलाम अंसारी ,झामुमो लातेहार जिला सचिव शमशुल होदा, हेरहंज जिला परिषद सदस्य चंचला देवी, झामुमो के वारिश अंसारी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता देवी,कांग्रेस हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष  लाडले खान, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामवरीक्ष गंझू, राजद प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ उरांव, बीरेंद्र दुबे, युवा कांग्रेस के नकुल यादव, संदीप प्रसाद,गुडडू सिंह ,हरेंद्र राम,शिवनाथ रजक,विकाश यादव, हरिकृष्ण यादव ,संतोष गंझू, सोनू कुमार, भोला यादव, रॉकी लोहरा, जनाब अंसारी, बलजीत गंझू ,शुरेस यादव व बीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

 

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.