पूर्व विधायक मनोज यादव ने बरही विधानसभा की जनता एवं पुलिस प्रशासन का जताया आभार

हजारीबाग : लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। इसे लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव ने पुलिस प्रशासन, आम मतदाताओं के साथ ही राजनीतिक दल के नेताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे लेकर कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होना, पुलिस प्रशासन के मुस्तैदी व सक्रियता का परिचायक है। साथ ही मतदाताओं राजनीतिक दल के नेताओं कार्यकर्ताओं के सहनशीलता व धैर्य को दर्शाता है। उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सबों का आभार जताया है। कहा कि इस लोकतंत्र के महापर्व में नागरिकों, मतदाता भाई-बहनों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हमारी माता-बहनों, युवाओं और 18 से 19 वर्ष के नव मतदाताओं ने भी मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया है। उन्होंने सभी मतदाताओं, प्रदेश के नागरिकों को बधाई और धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के प्रशासन और चुनाव आयोग को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जनता का एक वोट देश के लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य करता है। एक वोट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अधिकतम मतदान के लिए कार्य किया है, उनको भी मैं धन्यवाद देता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि हजारीबाग लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल की जीत सुनिश्चित है। बरही विधानसभा की जनता ने जिस भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी को अपना महत्वपूर्ण मत दिया है, उनका आभार प्रकट करता हूं।

 

रिपोर्टर : परमानंद कुमार राणा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.