सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव बने बबलू सिंह

लातेहार :  प्रखंड के आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड सचिव बबलू सिंह संगठन के प्रदेश महासचिव बनाए गए हैं. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को रांची मोराहबादी में एक बैठक आहूत की गई जिसमें आकलन संगठन का विस्तार किया गया  है.जिसमें  संगठन के बरवाडी इकाई के प्रखंड सचिव को सर्वसहमति से प्रदेश महासचिव मनोनीत किया  गया.इसके साथ गिरिडीह के जिला संघ के गिजोधर महतो  को प्रदेश अध्यक्ष को बनाया गया |

बबलू सिंह को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर प्रखंड के सहायक अध्यापकों में हर्ष का महौल है .वही प्रखंड इकाई के पूर्व  अध्यक्ष मनोज सहाय , गुलाम अनवर , शकील खान , अनुज सिंहा, डिलेश कुमार, कुमार सौरभ  समेत कई   सहायक अध्यापकों ने नव मनोनीत प्रदेश महासचिव को  बबलू सिंह को बधाई दिया है.वही 
बबलू सिंह ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताते हुए मुझे जिम्मेदारी दी है .उसे मैं निष्ठा पूर्वक सभी को साथ लेते हुए अपने दायित्व को पूरा करूंगा .साथ ही बबलू सिंह ने कहाँ की सरकार जो सहायक अध्यापक से वादा करके सत्ता में आई है सहायक अध्यापकों को वेतनमान का सपना पूरा करते हुवे अपना वादा पूरा करे .

 

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.