चुंगरू में उच्च विद्यालय नही रहने से पंचायत के बच्चें उच्च शिक्षा से वंचित

लातेहार : बरवाडीह. प्रखंड के अति सुदूर व उगवाद प्रभावित चुंगरू पंचायत में उच्च विद्यालय नहीं रहने से यहां के बच्चे  हाई स्कूल की पढ़ाई से पूरी तरह वंचित है. इस संबंध में मिली जानकारी चुंगरू पंचायत में नावाडीह मध्य विद्यालय, हेहेगड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय , होसीर उत्क्रमित मध्य विद्यालय समेत तीन मध्य विद्यालय कार्यरत हैं.   पंचायत मुख्यालय नवाडीह  मध्य विधालय में सबसे अधिक 80 बच्चे  जबकि पंचायत के हेहेगड़ा एवम होसिर  मध्य विद्यालय में भी इतने बच्चे आठवीं की पढ़ाई कर रहे. अत्यंत पिछड़ा आदिम जनजाति  निर्धन बाहुल्य क्षेत्र से आने वाले बच्चे प्रत्येक वर्ष इन विद्यालय में आठवीं  वर्ग पास कर पूरे पंचायत में उच्च विद्यालय नही रहने से  यहां के गरीब तबके की छात्र छात्राएं उच्च शिक्षा पढ़ाई करने से पूरी तरह वंचित है. मुखिया बलदेव परहिया ने कहा:आदिम जनजाति  बहुल क्षेत्र के आदिम जन जाति  मुखिया बलदेव परहिया कहते है की यहां के निधन बच्चे किसी तरह से आठवीं क्लास तक की पढ़ाई तो पूरी कर लेते है.  लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते है.मुखिया ने कहा कि उच्च शिक्षा पढ़ाई करने के लिए बच्चों को  बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय 30 किलोमीटर, गारू प्रखंड मुख्यालय 30किलो मीटर एवम छिपादोहर 16किलो मीटर आना जाना काफी मुस्किल   वही निर्धन बच्चे मुख्यालय में  किराए के मकान में रहकर आगे की पढ़ाई जारी रखने में पूरी तरह  अक्षम है. बलदेव परहिया  ने कहा कि इन परेशानियों को देखते हए 10वर्ष पूर्व से ही नावाडीह  पंचायत में  उच्च विद्यालय खोलने मांग कर रहे है.

ग्रामीण विपिन सिंह ने कहा की झारखंड बनने की 24 वर्षों बाद भी चुंगरू पंचायत में उच्च विद्यालय के अभाव में  पंचायत की आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र के निर्धन छात्र-छात्राएं  उच्च शिक्षा से वंचित है. उन्होंने सरकार से पंचायत में  अभिलंब उच्च विद्यालय खोलने की मांग किया.

 शिक्षा पदाधिकारीने कहा की: प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि 1 वर्ष पूर्व ही चुंगरू के नावाडीह  एवम हरातू (मुंडू) पंचायत  उच्च विद्यालय खोलने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया. उच्च शिक्षा के अभाव को देखते हुए  पुन उच्च विद्यालय खोलने का प्रस्ताव भेजा जाएगा

 

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.