असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा रांची पहुंचे, सीट शेयरिंग फॉर्मूला की घोषणा आज

रांची :  असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आज रांची पहुंचे. रांची एयरपोर्ट से वे सीधे भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुए हैं. उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेस वार्ता में शामिल होना है. सूत्रों के अनुसार, NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला पहले ही तय हो चुका है. आज की प्रेस वार्ता में इस फॉर्मूले की औपचारिक घोषणा की जाएगी, जिससे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन की रणनीति स्पष्ट होगी. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह वार्ता NDA के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।

रिपोर्टर : सुनील कुमार ठाकुर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.