मुखिया के विजय जुलूस में हत्या का मामला का विरोध तेज

चौपारण :  प्रखंड के पडरिया पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया के विजय जुलूस में बीरेन्द्र सिंह के हत्या कांड का मामला सुलझने के बजाय अब और उलझता जा रहा है। रविवार को मृतक के परिजनों से मिलने बिहार से राष्ट्रीय जन जन पार्टी के संस्थापक सह अध्यक्ष आशुतोष कुमार मृतक के गांव पडरिया पहुंचे। अध्यक्ष ने  मृतक के परिजनों से मिल संतावना दिया।

प्रशासन से मांग किया कि बीरेन्द्र सिंह के हत्या में शामिल दोषियों को शीघ्र पकड़े और उचित कार्रवाई हो। यह भी कहा कि प्रशासन लोगों को उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य न करें।कहा कि यह किसी जाति या राजनीति का मामला नही है। कुछ ही विकृत मानसिकता वाले असमाजिक तत्वों का कुकृत्य है।

ऐसे लोगो को सजा मिलने पर ही आमजनों को प्रशासन के प्रति विश्वास और भरोसा होगा। मौके पर्वब्रम्हर्षि समाज के अध्यक्ष सुधीर सिंह, मुखिया पप्पू रजक, मंटू सिंह, प्रवीण सिंह, उगंती सिंह सहित कई लोग थे।

 रिपोर्टर : मुकेश कु सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.