प्रखंड में शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधि, प्रतिनिधियों ने लगाया पेड़

चौपारण : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में विश्व पर्यावरण दिवस पर शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिध, प्रतिनिधियों ने पर्यावरण शुद्धि और शुद्ध ऑक्सीजन के वृद्धि के लिए पेड़ लगाए तथा सुरक्षा की सपथ ली। हरियाली दूत दिनेश साहू के अगुवाई में रविवार को बच्छई पंचायत के विभिन्न गांवो, स्कूलों, मंदिर प्रांगण, पंचायत भवन, सड़क किनारे अभियान चलाकर दर्जनों पेड़ लगाए। पर्यावरण दिवस पर मुख्यालय परिसर में बीडीओ सह सीओ प्रेमचंद सिन्हा ने पेड़ लगाकर पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक किया। बीडीओ ने कहा कि 

प्राकृतिक प्लांट जीवन की संजीवनी है। थाना प्रभारी स्वपन महतो, चैय विश्वकर्मा समाज अध्यक्ष मिथिलेश्वर प्रसाद राणा, अभिमन्यु प्रसाद भगत, भुनेश्वर यादव ने पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाए और सुरक्षा की ली सपथ। 

कौन है दिनेश साहू- बच्छई पंचायत के ग्राम डुमरी के दिनेश साहू वर्ष 2002 से पर्यावरण की शुद्ध हवा और ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के लिए पेड़ लगाने का अभियान और संकल्प लिया। हर वर्ष निजी खर्च से एक हज़ार पेड़ लोगो के बीच बांट रहे है। साल पर लोगो के बीच पेड़ लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाते है। लोगों के घरों तक पहुंच  कर पेड़ लगाते और सुरक्षा का सपथ दिलाते है। आज भी बच्छई के विभिन्न गांवो में दिनेश साहू द्वारा लगाए पेड़ से फल भी मिल रहा है। इस अभियान की जुनून के कारण तीन वर्ष पहले वर्तमान बीडीओ ने दिनेश साहू को पर्यावरण दूत का प्रमाण पत्र भी दिया गया था।

दिनेश साहू ने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन मे हर वर्ष एक पेड़ लगाकर आने वाले पीढ़ियों को संदेश देना चाहिए। पीएलवी हरेंद्र राणा ने कहा  की पर्यावरण सुरक्षा व संरक्षण लिए विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए 1972 में घोषणा की थी। पांच जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद वर्ष 1974 में पांच जून को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। राणा ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना। विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों का समाधान करना है। 

विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को बीडीओ सह सीओ प्रेमचंद सिन्हा, थाना प्रभारी स्वपन महतो, चिकित्सा प्रभारी डॉ भुवनेश्वर गोप, रेंजर कमलेश सिंह, जिप सदस्य राकेश रंजन, रवि शंकर अकेला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, चैय विश्वकर्मा समाज अध्यक्ष मिथिलेश्वर प्रसाद राणा, अभिमन्यु भगत, वरिष्ठ नेता भुनेश्वर यादव, नकुल रजक, रामलखन राणा, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी, बासुदेव रविदास, संतोष रजक, वकील बासुदेव राणा, पीएलवी हरेंद्र राणा, पंकज कुमार सहित कई जंन प्रतिनिधि, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओ ने पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाकर दिया संदेश।

 

रिपोर्टर : मुकेश कु सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.