मुखिया ने लिया पद और गोपनीयता की सपथ

चौपारण : प्रखंड के 26 पंचायतों में नवनिर्वाचित मुखिया और वार्ड सदस्यों को पद और गोपनीयता की सपथ और उपमुखिया चुनाव की प्रक्रिया 14 जून से शुरू हो गई। मंगलवार को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा चोरदाहा और दैहर तथा बरही के दंडाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी दीपा खलखो झापा और दादपुर पंचायत में मुखिया को पद और गोपनीयता की सपथ दिलाया तथा उपमुखिया पद का चुनाव वोटिंग से कराया। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने चोरदाहा में सबसे कम उम्र की मुखिया अर्चना हेमरॉन और वार्ड सदस्यों को पद का सपथ दिलाया। चोरदाहा में वार्ड सदस्य काशिया पति बैजनाथ गंझू उपमुखिया बनी।

दैहर में मुखिया ब्रहमदेव भुइयां को पद का सपथ और रूबी देवी पति विकास कुशवाहा निर्विरोध उपमुखिया बनी। झापा में मुखिया अनपूर्णा देवी और वार्ड सदस्यों को पद का सपथ के बाद वोटिंग से केशरी नायक उपमुखिया बना। दादपुर पंचायत में मुखिया गंदौरी दांगी को पद का सपथ के बाद बेबी देवी पति नितेश दांगी उपमुखिया चुनी गई। मुखिया के सपथ ग्रहण समारोह और उपमुखिया चुनाव में समर्थक राजकुमार यादव, सुखदेव पासवान, कृष्णा पासवान, अशोक पासवान, समाजसेवी नागेंद्र कुमार, मुकेश सिन्हा, पवन दांगी, कैलाश दांगी, मुकेश दांगी, मनोज दांगी, संजय यादव, राजेश मेहता, खूबलाल साव, पंकज दांगी, गोलु रजक, प्यारी दांगी, मंटू दांगी, प्रकाश ठाकुर, कृष्णा राणा सहित कई लोग उपस्थित थे।  चोरदाहा में मुखिया अर्चना हेमरॉन को सपथ दिलाते बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा!

रिपोर्ट: मुकेश कु सिंह 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.