अरुण साहू ने चलाया जनसंपर्क, सुनी समस्याएं

चौपारण  अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष सह बरही विस के युवा कांग्रेस नेता अरुण  साहू शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न गांवो में जनसंपर्क चलाकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। समर्थको के साथ पडरिया पंचायत के ग्राम नरियाही पहुंचे। ग्रामीणों से रूबरू होकर उनके समस्या सुने और समाधान की बात कही। साहू ने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार कांग्रेस के गठबंधन की सरकार है। आपकी समस्या राज्य सरकार तक पहुंचाएंगे। ग्रामीणों के समस्याओं के समाधान के लिए जंन आंदोलन कर समाधान करेंगे। कहा कि मैं पिता दिवंगत तिलेश्वर साहू के अधूरे सपने को पूरा करने और मान, समान और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बरही विस में आया हूं। जिस तरह मेरे पिता ने ग्रामीणों के  सेवा, सम्मान के लिए लड़ते थे, उस कमी को दूर करने के लिए आप लोगो के बीच हूं।।बरही विस में वर्षो से जातिवाद, परिवारवाद की राजनीति हो रही है। अब क्षेत्र की जनता भी नेताओं की दोहरी राजनीति से अवगत हो चुके है। ऐसी दोहरी राजनीति पर अंकुश लगाना प्राथमिकता होगी। राजनीति में जनता मालिक होता है और यह अधिकार आपको दिलाना मेरे लक्ष्य है। साहू के साथ रिजवान अंसारी, बबलू साहू, छोटन ठाकुर, अनिल प्रजापति, विशाल प्रजापति, शंकर ठाकुर, राधिका सिंह, विजय गुप्ता, शनि कुमार सहित कई समर्थक थे। 

ग्राम नरियाही में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते अरुण साहू व अन्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.