चतरा भाजपा ने जिला कार्यालय में मनाया, काला दिवस

चतरा :  25 जून 2022 भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा जी ने किया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह के द्वारा किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी धर्मेंद्र साहू जी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव अपने निजी हित की रक्षा के लिए देश को बर्बाद करने का काम किया है और अपने निजी स्वार्थ के लिए इंदिरा गांधी जी ने देश में आपातकाल लगाया था जिससे देश को हानि हुई और देश प्रगति के रास्ते से पीछे हट गया, आदरणीय अशोक शर्मा जी ने कहा कि आपातकाल एक भारतीय जनता  को धोखा देने का काम किया गया और देश के नेताओं को बेवजह जेल में डाल दिया गया स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने उस समय अपने निजी हितों की रक्षा के लिए और अपने अभिमान में देश में इमरजेंसी लगाया। जिसका कोई आवश्यकता नहीं था कांग्रेस पार्टी का अपने निजी हितों की रक्षा के लिए देश को बर्बाद करने की सोच रही अब समय आ गया है कि पूरा राष्ट्र कांग्रेस मुक्त होना चाहिए।इनके काली करतूतों को जनता के बीच ले जाने का भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कार्य करेगी।  ताकि  जनता को यह जानकारी दे कर यह बताए जा सके कि कांग्रेस पार्टी का चाल चरित्र चेहरा क्या रहा है।। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा हो रही है और देश प्रगति की राह पर आगे चल रहा है।। आज सच्चा लोकतंत्र के हितों की रक्षा हो रही है और एक आम जनमानस सत्ता  के शीर्ष तक पहुंच रहा है।। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव लड़की रहेगी।

इस मौके पर चतरा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज भाजपा जिला कार्यालय तपेज में काला दिवस मनाया गया मालूम हो कि आज ही के दिन 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाया गया था। मालूम हो कि उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी गलत तरीके से रायबरेली से चुनाव जीती थी। उस समय राज नारायण सिंह वहां से चुनाव हारे थे। उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया  और कोर्ट मैं 4 साल मामला चलने के बाद इंदिरा गांधी जी की सदस्यता 6 वर्षों के लिए लोकसभा  सदस्यता रद्द कर दिया जिससे उनकी सदस्यता चली गई। अपने  ।निजी और पारिवारिक स्वार्थ में आकर इंदिरा गांधी जी के द्वारा देश में आपातकाल लागू किया गया आपातकाल 21 महीना तक रहा। बाद में देश में हंगामे के बाद देश में चुनाव कराया गया और इंदिरा गांधी के सरकार चली गई। आपातकाल के दौरान अटल बिहारी वाजपेई लालकृष्ण आडवाणी जयप्रकाश नारायण समेत बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया, साथ ही आर एस एस के नेताओं को भी चुन-चुन कर नजरबंद के साथ जेल में डाल दिया भारत के इतिहास में काला अध्याय हुआ। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री मृत्युंजय सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, भाजपा नेता सुजीत भारती, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा राजेश पासवान, प्रदेश मंत्री भाजयुमो अमित साहू, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, विद्यासागर आर्य, जितेंद्र सिंह, मनजीत राणा, धीरज कुमार, दीपक शर्मा, चंदन केसरी,ओबीसी प्रदेश कार्यसमिति  राजेंद्र दांगी, प्रमोद यादव, शंकर सोनी, प्रदीप रावत, भूपेंद्र मिश्रा, भवानी राय,बबलू सिंह, संजीत सिंह,शत्रुघ्न ठाकुर,जितेंद्र यादव,रविन्द्र दास,समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर : लक्क़ी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.