आम आदमी पार्टी संगठन का विस्तार, विजय यादव बने अध्यक्ष

चौपारण : हज़ारीबाग़ जिला कार्य समिति विस्तार को लेकर जिला अध्यक्ष देव चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन रवि कुमार दास ने किया। बैठक में जिले के कई प्रखंडों में अध्यक्ष तथा अन्य पदों के लिए पदाधिकारियों का मनोनीत किया गया। जिसमे  मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी सच्चिदानंद पांडे उपस्थित थे।

बैठक में सच्चिदानंद पांडेय ने नव चयनित जिला कमेटी एवं प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों को स्वागत करते हुए कहा कि जिले में पार्टी की मजबूती की अपेक्षा है। कहा कि झारखंड में बदलाव की आवश्यकता है। जिले में युवा चेहरे को आगे कर प्रतिनिधित्व देने का मौका सिर्फ आम आदमी पार्टी ही करती है। यह केवल अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ही संभव है।

कहा अरविंद केजरीवाल जहां भी चुनाव लड़ रहे हैं, मेहनतकश कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा युवा भागीदारी नए चेहरे को सामने लाकर राजनीति बदलाव के साथ साथ नए लोगों को प्रतिनिधित्व स्वच्छ राजनीति स्वच्छ लोगों के हाथों में काम करने वाले लोगों को दिया जा रहा है। दिल्ली और पंजाब राज्य है, जहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तथा बहुत कम दिनों में ईमानदारी से काम कर करने पर कई भ्रष्ट अफसरों को जेल जाना पड़ा। यहां तक कि पार्टी के मंत्री को भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर बर्खास्त किया। यह कोई अन्य पार्टी नहीं सिर्फ अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। 

झारखंड में भी बदलाव की जरूरत है और ईमानदार नेतृत्व की जरूरत है। कहा कि झारखंड में भी जनता को मूलभूत सुविधा जैसे स्वास्थ, शिक्षा, रोजगार की जरूरत है। जिला कमिटि विस्तार में जिला संगठन प्रभारी शशि सिंह, उपाध्यक्ष नौशाद अहमद रिजवी, सचिव उमेश कुमार, प्रवक्ता जैद असरफ, सह सचिव रवि कुमार दास, कार्यकारणी सदस्यो अनिल यादव, प्रशांत कुमार वर्मा, प्रकाश कुमार, बिट्टू कुमार राणा, रियाज़ हमद, राम कुमार, अरसदआयुब, तीर्थनाथ महतो, बड़कागांव प्रखण्ड अध्यक्ष तुलशी महतो, महासचिव विजय कुमार, सचिव अनिल प्रसाद दागीं, उपाध्यक्ष शिवनारायण कुमार, कोषाध्यक्ष बलराम कुमार, प्रवक्ता नीतेस कुमार शोसल मीडिया प्रभारी विकास कुमार, रंजन कुमार, चौपारण प्रखंड से अध्यक्ष विजय कुमार यादव, उपाध्यक्ष मोहन कुमार, महासचिव नागेश्वर ठाकुर, सचिव बबलू कुमार को मनोनीत किया गया।

 

रिपोर्टर : मुकेश कु सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.