विधायक ने पांड़ेबारा पैक्स से कृषकों के बीच बांटे धान बीज

चौपारण: विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला, प्रमुख पूर्णिमा देवी, विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह,कांग्रेस अध्यक्ष विकास यादव,पैक्स अध्यक्ष रामप्रताप सिंह उर्फ अशोक सिंह ने किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि प्रखंड के झापा नोडल पैक्स के साथ पांड़ेबारा, भगहर सहित अन्य पैक्सों के माध्यम से सरकार द्वारा अनुदानित मूल्य पर धान बीज उपलब्ध करा रही है। कहा समय पर धान के बिचड़े तैयार होने से धान की रोपनी भी समय से होगी, तभी किसानों को उपज का लाभ मिल सकता है।

पैक्स अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा पैक्स को आरआई-64 धान बीज 25 क्विंटल और हाइब्रिड धान पांच क्विंटल उपलब्ध कराया गया है। कहा मात्रा निर्धारित कर करीब सौ किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया गया। कहा पैक्स के पोषक क्षेत्र में पांच पंचायत के तीन सौ से अधिक कृषक है। समुचित धान बीज नही उपलब्ध होने से कई किसान योजना के लाभ से वंचित हो रहे। पैक्स में उपस्थित पंचायत के उपमुखिया संजय गुप्ता ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि धान वितरण कार्यक्रम की जानकारी मुखिया और उपमुखिया मो नही दी गई। धान वितरण का प्रचार, प्रसार नही होने से अधिकांश किसान अनुदानित मूल्य के धान लेने से वंचित हो गए। पैक्स अध्यक्ष और कार्यकारणी समिति के मनमानी का विरोध किया और संबंधित वरीय अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। धान वितरण   शिविर में पूर्व मुखिया अनिल पांडेय, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, रामविलास राम, नारायण पांडेय, लाल पांडेय, डॉ बीके यादव, करुणा चंद्रवंशी, उपप्रमुख प्रतिनिधि लालेश कुमार, बीरू यादव, मनोज यादव, परमेश्वर साहू, व्यास यादव, छोटी यादव, जगदीश यादव, जुबेर अंसारी, छत्रधारी यादव, वकील अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, भोला भुइयां, कैलास भुइयां सहित कई लोग उपस्थित थे। पांड़ेबारा पैक्स में धान वितरण करते विधायक व अन्य!

रिपोर्ट : मुकेश कु सिंह 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.