कृषि गोष्ठी का आयोजन।

चौपारण : प्रखंड के मानगढ़ पंचायत के ग्राम ठूठी में आत्मा, हजारीबाग के नेतृत्व में एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी की अध्यक्षता मुखिया अर्जुन पांडेय और संचालन बीटीएम राकेश कुमार ने किया। गोष्ठी में मुख्य रूप से वर्तमान क्षेत्र में सूखे के बढ़ते आसार खरीफ मौसम फसल प्रभावित हो रही है। इसके लिए गोष्ठी में कृषकों को  जागरूक करते हुए उन्हें बताया गया की धान फसल के लिए सूखा रोधी प्रभेद आईआर 64 सहभागी, बिरसा, सुगंधा, वंदना, अंजलि प्रभेद का छिटकावा विधि से बुआई किया जाय।

कम अवधि के बीज से उपज प्राप्त कर सकते हैं। अगर ऐसी स्थिति वर्षापात नही होता है, तो 31 जुलाई तक किसान मूंग, उरद, अरहर, कुलथी, मक्का, सुरगुजा तथा 15 अगस्त तक मडुवा फसल लगाने से उपज होगी। किसानों को इंटरक्रॉपिंग पद्धति  से खेती करने की सलाह दी गई।   प्राकृतिक ढंग से मल्चिंग लगाने, टपक सिंचाई प्रणाली पर विस्तृत चर्चा की गई। गोष्ठी में  किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के लिए  20 फॉर्म भराया गया। ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी सिस्टम के माध्यम से किसानों का 29 रजिस्ट्रेशन किया गया।

किसानों से रबी फसल का डिमांड लिया गया। किसानों को उद्यान से संबंधित जानकारी दी गई। गोष्ठी में बीएओ मुकुंद हंस, पंसस जनार्दन सिंह, राजकुमार भुइयां, जनसेवक जयप्रकाश नारायण, अशोक कुमार यादव, मुकेश कुमार सहित 34 कृषक उपस्थित थे।

 

रिपोर्टर : मुकेश कु सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.