पूर्व विधायक ने भटबिगहा में जागरण मंच का किया उदघाटन,

झारखंड :  चौपारण बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने भटबिगहा में भक्ति जागरण मंच का उदघाटन किया। गोविंदपुर पंचायत समिति सदस्य अशोक यादव के मृतक दादा के श्राद्ध कार्यक्रम में जागरण का आयोजन किया गया था। इस दौरान पूर्व विधायक ने अपने ही अंदाज में भोजपुरी गायक मंटू दाँगी के साथ मिलकर भक्ति गीत से उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व शोकाकुल परिवार ने पूर्व विधायक सहित मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, जीप प्रतिनिधि सुधीर कौशल आदि को माला पहनाकर कार्यक्रम में स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा की मृतक ने जरूर पुण्य का काम किये होंगे जिसका परिणाम है कि आज इतना बड़ा आयोजन किया गया है। पूर्व विधायक ने कहा कि मृतक आत्मा की कृपा सदैव पीड़ित परिवार पर बना रहे। शोकाकुल परिवार इस दुख की बेला से निकल कर पुनीत आत्मा की शान्ती की कामना करें । मुखिया संघ अध्यक्ष ने कहा कि सच्चे मन से श्राद्ध करने से पुण्य आत्मा को शान्ती मिलता है। प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ मेरी पूरी सवेदना है। मौके पर भटबिगहा निवासी जिबलाल यादव, उमेश यादव, किशोर यादव, राजू यादव, सकलदेव यादव, बिनोद यादव, मनोज यादव, आषुतोष राणा, जगरनाथ यादव, छोटू यादव, भोला यादव, विजय साव, उमेश पासवान, उमेश यादव, किसुन यादव, बद्री पासवान, संजय यादव, शिबाली यादव, टुकन यादव, अरुण यादव, सहित सैकड़ों लोग।

 रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.