पूर्व विधायक व प्रमुख मृतक के परिजन से मिलकर दिया सांत्वना।

चौपारण : बीते दिनों भगहर पंचायत के घरसरी में व्रजपात से एक महिला की मौत व एक महिला घायल हो गई थी। घटना की सूचना पाकर पीड़ित परिवार से मिलने बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, चौपारण प्रमुख पूर्णिमा देवी, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव आदि पहुँचे घरसरी। घटना के प्रति गहरी सवेदना प्रकट करते हुए पूर्व विधायक ने कहा ये आकस्मिक घटना है।

पीड़ित परिवार के साथ मेरी पूरी सवेदना है। इस दौरान पूर्व विधायक ने मृतक रजंती देवी के पति इंद्रदेव भुइयाँ को आर्थिक सहयोग देकर भविष्य में हर सभव मदद का भरोशा दिया। वही घायल अनिता देवी पति सुरेंद्र भुइयाँ के बारे में जानकारी लेकर मदद का भरोसा दिया। प्रमुख पूर्णिमा देवी ने प्रखण्ड वासियो से अपील किया कि बरसात के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण ले। तेज बारिश में पेड़ के नीचे नही रुके। आपदा नियमो का पालन करें व जीवन सुरक्षित रखे।

अर्जुन साव ने कहा कि सांसद जयन्त सिन्हा जी से वार्ता करसरकारी लाभ दिलवाने के प्रयाश करेंगे। मौके पर स्थानीय मुखिया कृष्णा रविदास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, भाजपा नेता राजदेव यादव, भगहर मुखिया प्रतिनिधि पहलवान उर्फ भुनेश्वर यादव, समाजसेवी महेश भुइयाँ, चोहान भुइयाँ, वार्ड सदस्य गज्जू भुइयाँ, रामस्वरूप भुइयाँ, नरेश भुइयाँ, धन्नी भुइयाँ, संतोष रविदास, कुलेश्वर भुंइयाँ, नागों भुइयाँ, मो असलम अंसारी, अशोक भुइयाँ रहे उपस्थित।

 

रिपोर्टर : मुकेश  सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.