मनीषा देवी को जिला प्रमुख संघ के कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।

झारखंड : लावालौंग प्रखण्ड प्रमुख मनीषा देवी को सर्वसम्मति से जिला प्रमुख संघ का कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनित कर अहम जिम्मेदारियां अन्य प्रमुखों ने सौंपी है। उक्त चयन प्रखण्ड प्रमुखों की बैठक  पूजा इन होटल चतरा में आयोजित किया गया था, जिसमे बैठक कि आध्यक्षता मिकी देवी ने की थी। इस अहम बैठक में हंटरगंज प्रमुख ममता देवी,टंडवा प्रमुख रीना देवी,गिद्धौर प्रमुख अनीता देवी, तथा लावालौंग से मनीषा देवी उपस्थित थी।

इस बैठक में कोषाध्यक्ष मनीषा देवी के साथ साथ म्यूरहंड प्रमुख मिकी देवी को प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी के रूप में मनोनित किया गया। इस बैठक में जिले के सभी प्रमुखों ने एक दूसरे को आभार व्यक्त करते हुए, दिए गए दायित्व का निर्वाहन निष्ठा और समर्पण भाव से करने का संकल्प लेकर आम लोगों का सर्वांगीण विकास हो और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचना, यही कामना के साथ निरंतर कार्य करना अपनी अपनी जिम्मेदारियो के प्रति सजग रहने की पहली प्राथमिकता होगी सभी प्रमुखों ने लोगों को संबोधित करते हुए ये बातें बताई।

 

रिपोर्टर : मो० साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.