माँ भगवती वार्षिकोत्सव में सम्मिलित हुए विधायक व पूर्व विधायक

चौपारण :  चतरा मोड़ स्थित भगवती मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पूजा समिति के द्वारा आकर्षक झाँकी व भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। भक्ति जागरण में मुख्यरूप से बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव व पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में अध्यक्ष घनश्याम यादव, सचिव बिसुन साव, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, उपसचिव गिरधारी यादव, संयोजक अशोक यादव, उपसंयोजक जगदेव यादव, मीडिया प्रभारी दिलीप राणा ने महती भूमिका निभाया। रात भर भक्ति गीतों पर झूमते रहे लोग।

जीवंत झांकियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का खूब मनोरंजन किया। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष विकास यादव, भाजपा नेता आशीष सिंह, नरेश पासवान, सियाराम सिंह, सतेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, कांग्रेस नेता बीरबल साहू, रेवाली पासवान, विकास गुप्ता, समाजसेवी भोला राणा, दिलीप केशरी, विजय गुप्ता, शिवकुमार यादव,  सहित कई लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.