कलश यात्रा में सम्मिलित हुए पूर्व विधायक मनोज यादव,

चौपारण : समाजसेवी विजय साव के चौपारण स्थित नव निर्मित मकान के गृह प्रवेश कार्यक्रम के तहत आयोजित कलश यात्रा में बतौर मुख्यातिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव यादव सहित अन्य सम्मिलित हुए। कलश यात्रा व गृह प्रवेश पूजा पाठ गायत्री परिवार द्वारा किया जा रहा है। इससे पूर्व कलश यात्रा की शुरुवात पूर्व विधायक ने कुमारी कन्याओं के माथे पर कलश देकर रवाना किया। वही समाजसेवी विजय साव ने अतिथियो को माता का पट्टा देकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज कुमार यादव ने कहा कि गायत्री परिवार विश्वभर में धर्म का प्रचारक है। कहा भगवान की कृपा विजय साव और उनके परिवार पर बना रहे। कलश यात्रा का आकर्षक हरे राम हरे कृष्णा मंडली का रहा। 

कलश यात्रा में मुख्यरूप से समाजसेवी भुनेश्वर यादव, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, कांग्रेस नेता बीरबल साहू, समाजसेवी सतेंद्र सिंह, सियाराम सिंह रामचंद्र सिंह, संजय सिंह, प्रमोद सिंह, मंटू दाँगी, कैलाश दांगी, महेंद्र साव, नरसिंघ साव, गजाधर साव, चंद्र भूषण साव, नंदकिशोर साव, मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर , युवा व्यवसायी अभिषेक सिंह, प्रभात दाँगी, कांग्रेस नेता रेवाली पासवान, विकास गुप्ता, सिकेन्द्र साव, गायत्री परिवार के श्रद्धालु!

रिपोर्ट : मुकेश सिंह 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.