बच्छई में निकला तिरंगा यात्रा, पूर्व विधायक ने तिरंगा देकर बाईक रैली का किया शुभारंभ

झारखंड :    चौपारण आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बच्छई मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक के अगुवाई में बाईक रैली निकाला गया। बतौर मुख्यातिथि पहुँचे बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव व विशिष्ट अतिथि जीप सदस्या आरती कौशल ने लोगों को तिरंगा देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा सिंघरावां मोड़ से शुरू होकर डुमरी, चक, मलिकाना होते हुए ओबरा, सेवई फिर बच्छई से वापस आकर सिंघरावां मोड़ पर समाप्त हुवा। इस दौरान पूर्व विधायक बाइक पर बैठकर लोगों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि तिरंगा के सम्मान से गौरान्वित महसूस होता है। तिरंगा के गौरव को आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने विश्व पटल तक पहुंचाया। तिरंगा यात्रा में पंचायत समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र चंद्रवंशी, समाजसेवी तुलेश्वर यादव, अधिवक्ता बसंत साव, दिनेश यादव, बासुदेव यादव, अकबर अंसारी, तौसीफ अंसारी, सुनील साव, बद्री साव सहित अन्य।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.