चौपारण मे निकाली गई तिरंगा यात्रा।

चौपारण : पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव व  मुखिया पति विनोद कुमार सिंह ने निकाली 75 वे साल के अवसर पर मनाए जा रहे है अमृत महोत्सव पर भव्य मोटरसाइकिल से तिरंगा यात्रा, बीगहा हनुमत ,मंदिर,से  चतरा मोड़, चौपारण बाजार से  होते हुए, ब्लॉक मोड़, चौथी मोड़,  तेतरिया मोड़, फिर चौपारण बाजार  से चतरा मोड़, पर सभा को संबोधित किए पूर्व विधायक मनोज यादव ने बोले कि हर घर तिरंगा लगाना है।

अपने अगल-बगल को प्रेरित करना है उनको भी तिरंगा लगाने के लिए बोलना है जहां नहीं लगा है या जो नहीं लगा पा रहे हैं उसको हम लोग तिरंगा देकर उनके घर में लगाने का कार्य करेंगे । वही विनोद कुमार सिंह पूर्व मुखिया बोले की हर घर तिरंगा लहरे इसके तहत तिरंगा यात्रा पूरे देश में चल रहा है इसीलिए हम लोग भी तिरंगा यात्रा निकाल कर यह संदेश देने का कोशिश कर रहे हैं प्रत्येक घर में तिरंगा लगे एवं स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों को शहादत को हमें नमन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मैं अपने पंचायत के सभी घरों में तिरंगा लगाने का कार्य कर रहा हूं और लोगों से करवा भी रहा हूं।

जिससे प्रत्येक घर में तिरंगा दिखे, उनके साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता साथ साथ चल रहे थे भारत माता की जय, भारत माता की जय, भारत माता की जय, जय मां भारती, वंदे मातरम,के नारों से पूरा चौपारण बाजार गूंज रहा था ऐसा प्रतीत हो रहा था की चौपारण पूरा राष्ट्रभक्ति में गोता लगा रहे  है।राजेश सहाय, राजदेव यादव, अजीत सिंह ,किशोर राणा ,राजकुमार यादव, मुखिया अर्चना हेमरॉम, सचित सिंह,रामस्वरूप पासवान, काली राणा ,और साथ में हजारों की संख्या में लोग थे।

 

रिपोर्टर : मुकेश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.