फुटबॉल खेल से शारीरिक व मानिसक विकास होता है : मनोज यादव

चौपारण : बसरिया पंचायत के महुआबाद ग्रीन स्टेडियम में फुटबॉल का शुभारंभ हुवा। बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, चौपारण प्रमुख पूर्णिमा देवी, जिला परिषद आरती कौशल आदि ने सामूहिक रूप से फीता काटकर व फुटबॉल किक मारकर किया। इससे पहले अतिथियो ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना से खेलने व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने को कहा।

उदघाटन मुकाबला ढाब बनाम टोईया के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ढाब की टीम ने पेनाल्टी शुटआउट में टोईया टीम को 4 - 3 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मुकाबला गोविंदपुर बनाम खांडी के बीच खेला गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि फुटबॉल खेल से खिलाड़ियो में मानसिक व शारीरिक विकास होता है। कहा खेल में हार जीत लगा रहता है। जीतता वही है जो हारता है। कहा खेल के माध्यम से आप अपना कैरियर बनावे। कार्यक्रम का सम्बोधिन प्रमुख पूर्णिमा देवी, सांसद प्रतिनिधि मुकुन्द साव, राजेन्द्र चनद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, करमा मुखिया प्रतिनिधि राजदेव यादव, बेलाही मुखिया मंटू सिंह, पडरिया मुखिया पप्पू रजक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, कृष्णा यादव ने किया।

आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अरविंद साव, सचिव बिनोद साव, कोषाध्यक्ष सुधीर साव, उप सचिव चंदन पासवान, आयोजक विजय साव, सुनील पासवान, सोहन साव, पिन्टू साव  सक्रिय सदस्य मनोज साव, दीपक साव, बसंत साव, गोविंद साव, आशीष विश्वाश, नकुल साव, रामेश्वर पासवान, बिनय साव, रामदेव साव, प्रभु साव, तापेश्वर साव, इंद्रदेव साव आदि महती भूमिका निभा रहे है ।

मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, पंचायत समिति सदस्य सहदेव यादव, विकास रजक, पूर्व मुखिया नरेश पासवान संजय सिन्हा, सुधीर कौशल, कपिल यादव, पिन्टू सोनी,  मधु यादव, संजय यादव, भोला यादव, भुनेश्वर साव, चांद भुइया आदि।

 

रिपोर्टर : मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.