पुलिस ने चोरदाहा के एक होटल से किया डोडा जप्त

चौपारण : झारखंड-बिहार के सीमावर्ती दनुआ-चोरदाहा के एक पंजाबी लाइन होटल में गुप्त सूचना पर मंगलवार के आधी रात को घेराबंदी कर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर 32 किलो डोडा के साथ दो आरोपी को पकड़ा। अभियान एसपी हज़ारीबाग़ के निर्देश पर हुई है। लाइन होटल दनुआ में पंजाबी में पटियाला, सरौद, मोहाली, रोपड़ पंजाबी ढाबा लिखा है।

इस होटल के पीछे मादक पदार्थ के तस्कर दो बोरा में डोडा लेकर खड़ा था। डोडा के साथ पकड़े गए चंदन यादव पिता भोला यादव ग्राम सिलोदर तथा बलबीर सिंह पिता भाग सिंह ग्राम ड्ढ़ेरी कोटला फतेहगढ़, पंजाब को थाना कांड संख्या 248/22 दर्ज कर हज़ारीबाग़ जेल भेज दिया। छापेमारी अभियान सर्किल इंस्पेक्टर बरही जगलाल मुंडा के नेतृत्व में थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर, एएसआई तरुण बाखला, सुरेंद्र प्रसाद, जैप जवान नवीन कुमार, आनंद कुमार मोदक, तिलकधारी प्रसाद, चालक अरविंद यादव शामिल थे।चौपारण थाना में पकड़े डोडा और आरोपी की जानकारी देते इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी।

 

रिपोर्टर : मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.