नंदकिशोर सिंह बने बीस सूत्री अध्यक्ष तो नंदकिशोर मिश्रा बने उपाध्यक्ष

झारखण्ड : नीलांबर पीतांबरपुर  प्रखंड  बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की घोषणा  की गई है। जिसके तहत नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड बीस सूत्री के   पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष रह चुके नंदकिशोर सिंह को दुबारा बीस सूत्री अध्यक्ष बनाया गया है। नंदकिशोर सिंह पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेसी  विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के करीबी माने जाते हैं।और पेंशनर समाज के प्रखंड अध्यक्ष भी हैं। राजनीति कार्यों के साथ साथ समाजिक कार्यों में सिंह हमेशा सक्रिय रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया है इसके अलावा सदस्यों में पंकज साव, सत्येंद्र पासवान, कमेश यादव, संपत्ति कुंवर, नवलेश मेहता, मोहम्मद मुस्ताक, अहमद सुनील सिंह, को प्रखंड बीस सूत्री कमेटी का सदस्य बनाया गया है। वहीं पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने बीस सूत्री अध्यक्ष उपाध्यक्ष व प्रखंड कमेटी के सदस्यों को बधाई दी है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.