मनोज सिंह ने 20 सूत्री कमिटि से दिया त्यागपत्र,

हजारीबाग :    झारखंड सरकार के द्वारा 20 सूत्री कमिटि का गठन कर प्रखंड बार सूची प्रकाशित हुई। चौपारण प्रखंड के 20 सूत्री कमिटि के सूची को।लेकर कई सदस्यों में काफी असंतोष देखा जा रहा है। इधर प्रखंड कमिटि के सदस्य मनोज कुमार सिंह ग्राम बिगहा ने 20 सूत्री कमिटि के सदस्य पद से मंत्री सत्यानंद भोक्ता, जिला अध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा सहित संबधित पदाधिकारियों को भेज दिया। मनोज ने त्यागपत्र में लिखा कि कमिटि में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनदेखी, मेरे साथ मेरा स्वाभिमान वरिष्ठता का अनदेखी करने से मुझे व्यक्तिगत दुःख हुआ है। इधर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने भी 20 सूत्री के के सदस्य पद से त्यागपत्र देने को बात कही। कहा कि 20 सूत्री कमिटि का अनुशंसा कर अनुमोदन करने वाले पदाधिकारी का मनमानी दिख रहा है।  

रिपोर्टर :  मुकेश सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.