गांधी जयंती पर जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होगा

चौपारण : प्रखंड के बच्छई पंचायत के बिरसा मुंडा खेल मैदान, डुमरी में दो अक्टूबर (गांधी जयंती) के अवसर पर एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होगी। जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा, कोडरमा और राजधानी रांची की टीम शामिल होगा।

जिसमें लड़कियों का टीम हज़ारीबाग़ और रांची के बीच होगी। टूर्नामेंट के उद्धाटन के बाद 12 बजे से पहला मैच हज़ारीबाग़ और गिरिडीह के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच एक बजे से चतरा और गिरिडीह के बीच तथा दो बजे से हजारीबाग और रांची के बीच लड़कियों का टीम का आकर्षक मुकाबला होगी। चार बजे टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला होगी। विजेता और उपविजेता सहित खेल में बेहतर प्रदर्शन, अनुशासन तथा खेल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

टूर्नामेंट का आयोजक युवा क्लब, डुमरी है। टूर्नामेंट आयोजन समिति का संरक्षक स्थानीय मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष वीरेंद्र रजक, अध्यक्ष नकुलदेव बैठा सचिव अशोक राम तथा कोषाध्यक्ष शंकर दयाल साव है।

 

रिपोर्टर : मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.