बेजुबानों पर न करे अत्याचार,वह भी है इस धरती का परिवार

हजारीबाग : वर्तमान समय में जानवरों की सुरक्षा सबसे बड़ा विषय बनकर रह गया है,पिछले दो -तीन दशको से जानवरों की स्थिति इतनी बदतर हुई है कि जानकर रूह कांप जाएगी,एक सर्वे के अनुसार 1970 से 2010 के बीच जानवरों में 50 %की कमी आई है,उक्त बाते आज कुछ पशूपालको के साथ एक गोष्ठी में अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ के झारखंड प्रदेश महामंत्री सह पर्यावरण संरक्षण मंच के हजारीबाग जिला संयोजक एवम चौपारण  सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने कहा,उन्होंने कहा कि जब तक इंसान जानवर से प्रेम नहीं करता तब तक उनकी आत्मा का एक हिस्सा सोया हुआ होता है,एक सर्वे में जारी रिपोर्ट से पता चला है कि प्रत्येक वर्ष विश्व भर में 56 अरब जानवरों की हत्या कर दी जा रही है,चाहे वह धार्मिक उद्देश्य से हो या अन्य कारणो से ,दुनिया भर में हर सेकेंड लगभग 3000 जानवरों की मृत्यु होती है,इस सृष्टि की रचयिता ने सभी जीवों को जीने का समान अधिकार दिया है,परंतु मनुष्य स्वार्थ बस जानवरों की बलि चढ़ा देता है जिसका प्रभाव समाज एवम पर्यावरण में सीधे तौर पर पड़ता है,इसलिए जानवरों के महान संरक्षक असीसी केसेंट के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 4 अक्टूबर को पूरे विश्व में पशु कल्याण दिवस मनाया जाता है,ताकि लोग जानवरों की हत्या बंद करे,बलि पर रोक लगाने के लिए जागरूक हों।

मुकुंद साव ने कहा कि विश्व पशु कल्याण दिवस मनाने का मुख्य उद्येश्य विलुप्त हुए प्राणियों की रक्षा करना और मानव से उनके संबंधों को मजबूत करना है,साथ ही हिंदुओं की आस्था का प्रतीक गौमाता की हत्या पर पूर्ण रूपेण पाबंदी लगना है,श्री साव ने कहा कि आप लोग गोपालक है,आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं कि गोमाता सहित अन्य पालतू जानवरों को पालते है,सेवा करते है,और पर्यावरण को बचाते है,परंतु मुकुंद साव ने पशु चिकित्सा विभाग के संदर्भ में कहा कि दुर्भाग्य है कि चौपारण में बिना डॉक्टर का पशु अस्पताल चल रहा है,269 गावों वाला प्रखंड में प्रखंड मुख्यालय में संचालित पशु अस्पताल में कोई पशु का डॉक्टर नहीं है,मौके पर सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने जिला पशु अस्पताल के प्रभारी से और उपायुक्त महोदया हजारीबाग  से मांग किया है कि अविलंब चौपारण में पशु चिकित्सा पदाधिकारी,और पशु कल्याण पदाधिकारी की नियुक्ति की जाए ताकि इतने बड़े प्रखंड में पशुओं की सुरक्षा हो सके,तभी पशु कल्याण दिवस मनाना सार्थक होगा,पशु पालकों में विनय सिंह,रत्न सिंह,सीताराम सिंह,आशीष कुमार सिंह,पूजन सिंह सुदर्शन सिंह,छोटी कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.