गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण किया गाया

झारखण्ड : चिरकुंडा नगर परिषद वार्ड संख्या 10 के पूर्व उपाध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी द्वारा गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद  ने एक-एक कर उपस्थित लोगों के बीच कंबल वितरित की। कंबल पाकर वार्ड संख्या 10 के लोग काफी खुश दिखे। एवं पार्षद नसीमा खातून ने बताई कि हर साल की तरह इस साल भी झारखंड सरकार द्वारा दिया गया कंबल लोगों के बीच वितरण किया गया है।

इस कड़ाके की ठंड में कंबल गरीब लोगों को ठंड से बचने में काफी सहयोग मिलेगा।चिरकुंडा नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 10 में डेढ़ सौ लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गाया है। जिसकी शुरुआत सोमवार से की गई है।वार्ड नंबर 10 के पार्षद नसीमा खातून, पूर्व उपध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी उर्फ़ राजू अंसारी, की उपस्थिति में कम्बल का वितरण किया गाया।

रिपोर्टर : शब्बीर अहमद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.