लावालौंग में पोस्ते के फसल पर लगातार पुलिस का शिकंजा

लावालौंग :   थाना क्षेत्र  में अवैध रूप से  पोस्ता खेती कर ने और माफियाओ में  लगातार पुलिसिया कार्रवाई से   नींद हराम हो गई है। इन दिनों लगातार एक्शन में हैं।लावालौंग पुलिस तथा वन विभाग   एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर तथा प्रशिक्षु डीएसपी वसीम रजा के नेतृत्व में वन विभाग और लावालौंग पुलिस के अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस अफीम के खेती करने वाले तथा खेती करवाने वाले  काले धंधे से जुड़े गिरोह के सदस्यों पर शिकंजा कस रही है, इन दिनों जंगलों में लगातार अभियान कर  वन विभाग के सहयोग से थाना क्षेत्र  रिमी पंचायत कई स्थानों पर मंधनिया पंचायत के होसीर गांव के आस पास क्षेत्रों में तथा नदी की छोर पर कोलकोले पंचायत के मड़वा, शम्भे, लेम्बोडीह, विशनपुर इत्यादि  वृहत् पैमाने पर पोस्ता/ अफ़ीम की खेती गांव से सटे वनक्षेत्र में अफीम माफियाओं के संरक्षण में वन भूमि पर लगाए गए पोस्ते के अवैध फसल को अभियान चलाकर विनष्ट किया। डीएसपी वसीम रजा  के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने कई एकाड़ो  वन भूमि में लगे अवैध पोस्ते के फसल को ट्रैक्टर चलाकर विनष्ट किया है। साथ ही ग्रामीणों को बहकावे में  न आने की भी बात कही। तथा गैरकानूनी कृत्यों में संलिप्त होकर अपना जीवन,  बच्चों के भविष्य  को अंधकारमय नही बनाने या  खिलवाड़ नहीं करने की अपील की है। मौके पर एस०आई० रोहित कुमार साव ने अफीम व पोस्ते से होने वाले नुकसान के साथ-साथ  ग्रामीणों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। अभियान में वन विभाग के कर्मियों समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

 रिपोर्टर  : मो० साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.